ऊना में रामपाल की मूंगफली का स्वाद सबसे हटकर
ऊना में रामपाल की मूंगफली का स्वाद सबसे हटकर
1• मूंगफली खरीदने के लिए उमड़ रही ग्राहकों की भीड़, आधा-आधा घंटा करना पड़ता है इंतजार
2• ऊना शहर में रामपाल की मंूगफली का हर कोई दीवाना है। पुराना बस अड्डा (मिनी सचिवालय) के समीप स्थित छोटी सी मूंगफली की दुकान पर मूंगफली खरीदने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ पड़ती है।
3• लोहड़ी पूर्व के दिनों में इस दुकान पर मंंूगफली खरीदने के लिए लोग बेताब रहते है। चाहे इसके लिए लोगों को आधा-आधा घंटा इंतजार ही क्यों न करना पड़े।
4• रामपाल की मूंगफली का स्वाद ऊना शहर की अन्य दुकानों पर मिलने वाली मूंगफली से हटकर है। रामपाल इस मूंगफली को होशियारपुर से लेकर आते है। एक बार जो इस मूंगफली को खा ले, वह इसके स्वाद को भूल नहीं पाते है। छोटी सी दुकान पर भट्ठी हर समय चलती मिलेगी। सर्दियों के आम दिनों में रोजाना करीब छह से सात क्विंटल मूंगफली की बिक्री होती है। जबकि लोहड़ी पर्व के दिनों दस से 12 क्विंटल मूंगफली बिकती है।
5• रामपाल ग्राहकों को 140 रुपए किलोग्राम के हिसाब से मूंगफली बेच रहे है। इसके अलावा दुकान पर रेबडियां, गजक भी उपलब्ध है, लेकिन इनकी स्पेशल मूंगफली की काफी डिमांड रहती है। रामपाल निवासी बसाल ने बताया कि इस दुकान की शुरुआत उनके दादा जी ने वर्ष 1968 में की थी। अब दुकान को शुरु हुए 65 वर्ष का समय हो चुका है। इनके दादा जी के बाद इनके पिता जी ने दुकान को संभाला और यह दुकान को चला रहे है। दुकान चलाने में इनके बेटे भी इनका सहयोग करते है।
6• रामपाल ने बताया कि यह कच्ची मूंगफली होशियारपुर से लेकर आते है और दुकान पर लगी भटिठयों में मूंगफली को भूना जाता है। लोगों को बाजार से सस्ते दाम पर केवल 140 रुपए किलोग्राम के हिसाब से मूंगफली बेची जा रही है। रामपाल ने बताया कि पिछले 65 वर्षो से लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने बताया इसके अलावा दुकान पर गजक व रेबडियां भी उपलब्ध है। लेकिन लोग ज्यादातर मूंगफली लेने ही यहां पहुंचते है। दूर-दूर से ग्राहक मूंगफली खरीदने के लिए आते है। लोगों का प्यार देखकर खुशी होती है।
7• रामपाल की मुंगफली की इतनी डिमांड है कि लोहड़ी पूर्व के दिनों में भट्ठी एक मिनट के लिए भी बंद नहीं होती है। भट्ठी पर भुनकर तैयार होने वाली मूंगफली मिनटों में ही बिक जाती है। कई लोग तो वर्षो से इनके यहां से मंूगफली खरीदते आए है और उन्हें बाजार की अन्य दुकानों पर मिलने वाली मूंगफली नहीं भाती है।
8• रामपाल की दुकान पुराने दौर की है। टीननुमा दुकान पर सर्दियों के मौसम में मूंगफली की ज्यादा डिमांड रहती है। कई दुकानदार भी इनके यहां से थोक भाव से मूंगफली खरीदकर ले जाते है। वहीं लोहड़ी पूर्व से एक सप्ताह पहले ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। मंूगफली खरीदने के लिए ग्राहकों को काफी इंतजार भी करना पड़ता है।

Comments
Post a Comment