हिमाचल में अफसरों का गांव:
1• हिमाचल में अफसरों का गांव:
35 परिवार 420 की आबादी, 100 से ज्यादा क्लास वन अधिकारी, 3 IAS 3 IPS, 100% पढ़े लिखे लोग
2• किंग ऑफ माउंटेन्स =
हिमाचल में एक ऐसा गांव है, जिसने देश को अब तक 100 से ज्यादा क्लास वन अधिकारी दिए हैं। यह गांव प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में है ओर इसका नाम है ठोलंग, जिसे राज्य में अफसरों के गांव के नाम से जाना जाता है।इस गांव के हर घर के 2 से 3 सदस्य अधिकारी हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। 35 परिवार वाले इस गांव में मात्र 420 लोगों की जनसंख्या रहती है। 100% साक्षरता दर वाले इस गांव से IAS-IPS निकले हैं। कई डॉक्टर और इंजीनियर भी देश को मिल चुके हैं।
3• अमरनाथ विद्यार्थी बने थे पहले IAS=
ठोलंग गांव देश को 3 IAS और 3 ही IPS अधिकारी दे चुका है। यहां से 3 HAS ऑफिसर के अलावा रेवन्यू व इंडियन फॉरेस्ट सर्विस सहित कई डॉक्टर व सिविल इंजीनियर निकले हैं। अमरनाथ विद्यार्थी ठोलंग गांव से पहले IAS अधिकारी बने। इसके बाद छोटे से गांव से एक के बाद एक, आज लगभग हर घर में क्लास वन अधिकारी हैं।
गांव के पहले आईएएस अधिकारी विद्यार्थी बाद में हिमाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी भी बने। यहां के IAS अधिकारी SS कपूर ने जम्मू कश्मीर में अपनी सेवाएं दीं और शेखर विद्यार्थी ने भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। ठाेलंग से IPS अधिकारियों में राम सिंह, नाजीन विद्यार्थी, नोरबू राम देश के कई हिस्सों में तैनात रहे।
4• 23 डॉक्टर और 21 इंजीनियर =
लाहुल घाटी के इस छोटे से गांव से अब तक 23 डॉक्टर बन चुके हैं। इनमें से अधिकतर स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न स्थानों व पदों पर काम कर चुके और कई रिटायर भी हो गए हैं। इसके अलावा गांव से 21 युवा इंजीनियरिंग लाइन में निकले। इन्होंने प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी नाम कमाया। 35 परिवारों के साथ 420 लोगों की आबादी वाले इस गांव के लगभग हर घर में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी है।
5• ST दर्जे से भी मिला संबल=
आज यहां पर शत-प्रतिशत लोग साक्षर हैं। गांव की 40 फीसद युवा महिलाएं तक ग्रेजुएट हैं। आजादी व हिमाचल गठन के बाद मिले जनजातीय दर्जे ने भी ठोलंग के शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरी ओर आकर्षित किया। गांव के लोग अपने बच्चों को कुल्लू, शिमला के अलावा चंडीगढ़ व दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पढ़ाई करवा रहे हैं। यही कारण है कि इस गांव से शिक्षा विभाग में भी उपनिदेशक से लेकर ऊंचे पदों के अधिकारी हैं।

Comments
Post a Comment